DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: डीएवी पब्लिक स्कूल में बिहार दिवस पर विशेष हवन-यज्ञ, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

जहानाबाद बिहार दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद में सहनी को विशेष हवन-यज्ञ, प्रार्थना सभा, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आहुति दी। प्राचार्य ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसके बाद आयोजित प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा, कि बिहार केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि संघर्ष, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की पहचान है। हमें अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर अपने राज्य को शिक्षा, विज्ञान और संस्कारों के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने भगवान बुद्ध, महावीर, चाणक्य, आर्यभट्ट, बाबू कुंवर सिंह और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे बिहार के महान विभूतियों के योगदान को भी रेखांकित किया।

बिहार दिवस पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बिहार का गौरवशाली अतीत” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिहार की संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और ऐतिहासिक धरोहरों को सुंदर रंगों में उकेरा। इसके अलावा, विद्यार्थियों ने बिहार के महान कवियों की रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्य द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अनिल कुमार और के. के. गौतम ने किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News