DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम, एआईसीसी पर्यवेक्षक ने लोगों से जुड़ने का किया आह्वान

Jehanabad News: कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम, एआईसीसी पर्यवेक्षक ने लोगों से जुड़ने का किया आह्वान
IMG_20260221_093855

जहानाबाद। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आम लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की पर्यवेक्षक सह अखिल भारतीय कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की महासचिव नीतू वर्मा ने लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। जनसंवाद कार्यक्रम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 (भागीरथ बीघा), वार्ड संख्या 1 (बभना) तथा वार्ड संख्या 3 (दक्षिणी दौलतपुर) में आयोजित किया गया। इस दौरान नीतू वर्मा ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब देश और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब समाज के सभी वर्गों का संतुलित विकास हुआ और लोग अपेक्षाकृत बेहतर जीवन जी रहे थे। वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से आम जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि हर वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय, समानता और सर्वांगीण विकास की सोच के साथ कार्य करती है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों से संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व युवा अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, चंद्रबली शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित

Jehanabad News: Congress public dialogue programme, AICC observer calls on people to connect

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़