DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananabad News: मोबाइल छिनतई का प्रयास, तीन नाबालिग पकड़े गए

Jehananabad News: मोबाइल छिनतई का प्रयास, तीन नाबालिग पकड़े गए
InShot_20250417_140419357

जहानाबाद जिले में मोबाइल छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज के पास का है, जहां संतोष कुमार नामक छात्र जब कोचिंग से लौट रहे थे, उसी दौरान तीन नाबालिग लड़कों ने बुलेट बाइक पर सवार होकर उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

छिनतई की घटना के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तीनों नाबालिग लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को नगर थाना ले जाकर पर्यवेक्षण गृह (जुवेनाइल होम) भेज दिया है। पीड़ित संतोष कुमार द्वारा इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों नाबालिग लड़के स्थानीय जहानाबाद के आसपास प्रोफेसर कॉलोनी के  आसपास बताई जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में पिछले कुछ समय से मोबाइल चोरी एवं सीनाजोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनमें कई बार आरोपी फरार हो जाते हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती, जिससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस बार स्थानीय लोगों की सजगता से तीनों आरोपियों को पकड़ा जा सका। इस घटना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है कि अब नाबालिग भी चोरी और अपराध की राह पकड़ रहे हैं। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ये नाबालिग गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Jehanabad News: Attempt to snatch mobile, three minors caught

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़