DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कड़ौना थाना क्षेत्र के सेवन गांव में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, पिता-पुत्र घायल

Jehanabad News: कड़ौना थाना क्षेत्र के सेवन गांव में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, पिता-पुत्र घायल
InShot_20250417_115513069

जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सेवन गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोतिया पक्ष के लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजू कुमार घर में काम कर रहे थे, तभी गोतिया पक्ष के भाई ने अचानक चाकू से उन पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में राजू कुमार (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनका पुत्र सुमित कुमार भी चोटिल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां राजू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Digital Women Trust

डॉक्टरों के अनुसार राजू कुमार के शरीर पर गहरे जख्म हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सर्वे कार्य के चलते जमीन विवादों में इधर कुछ समय से तेजी आई है, और इसी कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़