DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: आशा कार्यकर्ताओं की पांच दिवसीय हड़ताल शुरू, मांगों को लेकर निकाला विरोध मार्च

जहानाबाद: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की ओर से मंगलवार से जिले में पांच दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की गई। 20 से 24 मई, 2025 तक चलने वाली इस हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कामकाज ठप कर दिया है। हड़ताल की सूचना सिविल सर्जन और सदर अस्पताल प्रभारी को पहले ही दी जा चुकी थी।

मानदेय वृद्धि की प्रमुख मांग:
संघ की जिला अध्यक्ष सुषमा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के बाद राज्य सरकार द्वारा आशा फैसिलेटरों के मासिक मानदेय को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन दो वर्षों के बाद भी यह निर्णय लागू नहीं किया गया है। अब संघ की मांग है कि यह राशि बढ़ाकर कम से कम 10,000 रुपये की जाए और अविलंब लागू किया जाए।

कारगिल चौक तक निकाला गया विरोध मार्च:
अपनी मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने आज जहानाबाद अस्पताल मोड़ से कारगिल चौक तक विरोध मार्च निकाला। मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संघ की अध्यक्ष सुषमा सिन्हा का बयान:
“सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को लागू न करना हम सभी के साथ विश्वासघात है। हमारी मांगें जायज हैं और जब तक हमें हमारा हक नहीं मिलता, हम संघर्ष जारी रखेंगे।”

Jehanabad News: Asha workers’ five-day strike begins, protest march taken out over demands

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News