DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:विद्यालयों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, विकसित भारत की संकल्पना को अभिव्यक्ति देंगे विद्यार्थी

Jehanabad News:विद्यालयों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, विकसित भारत की संकल्पना को अभिव्यक्ति देंगे विद्यार्थी
InShot_20260919_094322692

जहानाबाद। ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय ‘प्रधानमंत्री के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना’ रखा गया है। प्रतियोगिता 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्तरों पर आयोजित होगी।

पहले चरण में 17 से 19 सितम्बर तक विद्यालय स्तर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हो रही है। इसके बाद 21 से 23 सितम्बर तक कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को प्रस्तुत करेंगे।

Digital Women Trust

दूसरे चरण में 24 सितम्बर को संकुल स्तर, 26 से 28 सितम्बर तक प्रखंड स्तर तथा 29 सितम्बर को जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों को विद्यालय, संकुल संसाधन केंद्र, प्रखंड संसाधन केंद्र और जिला स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Jehanabad News: Art and speech competitions in schools; students to give expression to the vision of a ‘Viksit Bharat’ (Developed India).

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़