DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सामाजिक सद्भाव और समरसता बनाए रखने की अपील – प्रोफेसर चंद्रप्रकाश यादव

Jehanabad News: सामाजिक सद्भाव और समरसता बनाए रखने की अपील – प्रोफेसर चंद्रप्रकाश यादव
IMG-20250324-WA0004

मीरा बिगहा में दोनों पक्षों से मुलाकात कर शिकवा-शिकायत दूर करने का आग्रह

मीरा बिगहा, जहानाबाद – देवताओं की नगरी के रूप में प्रसिद्ध मीरा बिगहा में हाल ही में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच कहा-सुनी हो गई थी। स्थिति को संभालने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जहानाबाद के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राजद नेता प्रोफेसर चंद्रप्रकाश यादव गांव पहुंचे।

Digital Women Trust

प्रोफेसर यादव ने दोनों ही पक्षों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आपसी समझ से विवाद सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव का सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, “मीरा बिगहा गांव देवताओं की नगरी के रूप में पूरे सूबे में जाना जाता है, और यहां वैमनस्यता की कोई जगह नहीं है। दोनों ही पक्षों के लोग बेहद संजीदा हैं और उन्होंने आपसी संवाद से सभी शिकवा-शिकायतों को दूर कर लिया है।”

प्रोफेसर यादव ने गांववासियों से अपील की कि वे शांति, सौहार्द और समरसता बनाए रखें ताकि मीरा बिगहा की प्रतिष्ठा बनी रहे और समाज में भाईचारे का संदेश जाए। उनके इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की और भविष्य में भी शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़