DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक में वेंडिंग जोन को लेकर नाराजगी, रणनीति बनाने का फैसला

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक में वेंडिंग जोन को लेकर नाराजगी, रणनीति बनाने का फैसला
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 145.37906;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

जहानाबाद: फुटपाथ दुकानदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कृषि फॉर्म मीट मुर्गा मछली मंडी के जिला अध्यक्ष राजेश पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में चार मार्केट कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिवों की संयुक्त उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य विषय जिला प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोन बनाने को लेकर दिया गया आश्वासन था, जिसे मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गंभीरता से लिए जाने का भरोसा दिलाया गया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन के बाद विकास कार्यों में कहीं भी वेंडिंग जोन की चर्चा नहीं की गई, जिससे फुटपाथ दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई। फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की नीति दोहरे मापदंड को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद एवं विधायक फुटपाथ दुकानदारों को ठगने का कार्य कर रहे हैं और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।

Digital Women Trust

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को न तो साफ-सुथरे पेयजल की व्यवस्था मिल रही है, न ही ब्लीचिंग का छिड़काव और न ही मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, नगर प्रशासन केवल बड़े अधिकारियों और वीआईपी क्षेत्रों की सफाई पर ध्यान दे रहा है, जबकि गरीब फुटपाथ दुकानदार अपने हाल पर छोड़ दिए गए हैं।

बैठक में मोहम्मद अशरफ, किरण देवी, संजय साहू, राजेंद्र राम, गुड्डू साहू आदि ने भी अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने अगले दिन जिला अधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखने के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। इस कमेटी में मोहम्मद शहजाद, रंजन राम, कुंदन कुमार, मोहम्मद अशरफ शामिल होंगे, जो जिला अधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।

इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष रणनीति बनाने की घोषणा भी की गई, ताकि फुटपाथ दुकानदारों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़