DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 200वें साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Jehanabad News: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 200वें साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
InShot_20250331_100944811

जहानाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद द्वारा 200वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव रंजन सिन्हा के आवासीय परिसर में किया गया। इस अवसर पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा सपरिवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण से की गई। इसके उपरांत पौधों का पूजन कर वृक्षारोपण कार्य आरंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे न केवल शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Digital Women Trust

उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने पर गर्व महसूस करने की बात कही और अभियान में संलग्न प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर कुल 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी एवं उनके परिवार को मंत्र चादर एवं युग साहित्य भेंटकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की सूची:
रितु कुमारी, रविरंजन सिन्हा, नेहा कुमारी, अरविंद प्रसाद सिंह, वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, व्यवस्थापक कौशल कुमार, सहायक ट्रस्टी श्याम नारायण कुमार, अखिलेश कुमार, जिला संयोजक हरीजी, डॉ. रणजीत भारतीय, विनोद कुमार, कुमार श्रीकांत, प्रवीण कुमार, भारती जी, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, शंकर कुमार, चिंटू कुमार, परमेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, नीतीश कुमार, मंटू, रामजी, ब्रजकिशोर सिन्हा, अभिषेक कुमार, अंजेश कुमार एवं नाजिर शशि जी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़