DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News पटना-गया मार्ग पर हादसा: एसबीआई गया ब्रांच की मैनेजर आभा सिंह घायल, पीएमसीएच रेफर

Jehanabad News पटना-गया मार्ग पर हादसा: एसबीआई गया ब्रांच की मैनेजर आभा सिंह घायल, पीएमसीएच रेफर
IMG_20250708_110811

जहानाबाद पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-83) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) गया शाखा की शाखा प्रबंधक आभा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे पटना से गया जा रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के पास एक जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया, जबकि आभा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Digital Women Trust

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आभा सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आसपास के ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में लिया।

फिलहाल, आभा सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है, और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Jehanabad News Accident on Patna-Gaya road: SBI Gaya branch manager Abha Singh injured, referred to PMCH

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़