DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बच्ची को जान मारने की कोशिश करने के मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार

Jehanabad News: बच्ची को जान मारने की कोशिश करने के मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार
Videoshot_20250423_194856



जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दुधमुंही बच्ची की हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना जिले की रहने वाली करिश्मा कुमारी की शादी जहानाबाद जिले के मलहचक निवासी प्रत्युष कुमार से हुई थी। दो वर्ष पूर्व दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद प्रत्युष ने दूसरी शादी की, जिससे एक दो माह की बच्ची हुई। इसी बीच पहली पत्नी करिश्मा कुमारी अचानक प्रत्युष के घर पहुंची और मौके का फायदा उठाते हुए दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया।

सौभाग्य से बच्ची की मां ने समय रहते करिश्मा को देख लिया और तुरंत झपटकर बच्ची को छुड़ाया। बच्ची को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। इस घटना को लेकर नगर थाना में करिश्मा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रही थी।

बुधवार को नगर थाना पुलिस ने करिश्मा कुमारी को जिले के बतीसभवरिया इलाके में देख लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि महिला काफी दिनों से फरार थी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Jehanabad News: A woman who was absconding in the case of trying to kill a girl has been arrested

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़