DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सशक्तिकरण की दिशा में कदम: दीदी की रसोई में जीविका दीदियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Jehanabad News: सशक्तिकरण की दिशा में कदम: दीदी की रसोई में जीविका दीदियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण
IMG_20250705_212248

जहानाबाद नेतृत्व विकास, खाद्य सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद सदर अस्पताल के परिसर स्थित दीदी की रसोई में किया गया। इसका उद्देश्य जीविका दीदियों को न केवल कुशल रसोइया बल्कि जागरूक और सशक्त महिला नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने दीदियों को बताया कि भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और पोषण का किस प्रकार ध्यान रखें, अग्निकांड की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया कैसी हो, और एक समूह का प्रभावी नेतृत्व कैसे किया जाए। सभी सत्र व्यावहारिक एवं सहभागिता आधारित थे, जिससे दीदियों को सीखने का जीवंत अनुभव मिला।

Digital Women Trust

इस मौके पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, और जीविका से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने दीदियों के समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “दीदी की रसोई अब केवल भोजन केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।”

तीन दिनी इस प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Jehanabad News: A step towards empowerment: Three-day training to Jeevika sisters in Didi’s kitchen

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़