DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Jehanabad News: डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
IMG_20251126_172151

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण के लिए अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित शिक्षा, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण एवं नगर निकायों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर पंचायत मखदुमपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट (IDSP), जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार, तथा जिला पीरामल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

विद्यालयों में जागरूकता अभियान का निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी विद्यालयों के शिक्षकों को डेंगू संक्रमण, बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाए
चेतना सत्रों में छात्रों को निम्न बिंदुओं की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी—

  • मच्छरदानी का उपयोग
  • पूरे बाजू के कपड़े पहनना
  • गमलों व बर्तनों में पानी जमा न होने देना
  • जल जमाव वाले स्थानों की नियमित सफाई
  • आसपास स्वच्छता बनाए रखना

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पर जोर

ग्रामीण विकास विभाग एवं जीविका दीदी के माध्यम से गांवों में प्रचार-प्रसार और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
निर्माण स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और जल जमाव रोकने को कहा गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था सुदृढ़

समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाएं डेंगू रोकथाम पर जागरूकता फैलाएं तथा
आंगनबाड़ी केंद्रों पर ORS और पैरासिटामोल की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार

सिविल सर्जन ने बताया कि—

  • सदर अस्पताल में डेंगू के लिए 5 बेड का मच्छरदानी युक्त विशेष वार्ड तैयार है।
  • सभी PHC/CHC/RH में दो-दो बेड के विशेष वार्ड बनाए गए हैं।
  • सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध हैं।
  • सदर अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए ELISA रीडर मशीन रहती है।

कंट्रोल रूम और फॉगिंग जारी

जिले में डेंगू मरीजों की निगरानी के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है।
डेंगू प्रभावित गांवों में मेलाथियान फॉगिंग निरंतर कराई जा रही है।

फाइलेरिया मरीजों के लिए IAD सेंटर होगा लाभकारी

डीएम ने कहा कि IAD सेंटर (इंटीग्रेटेड आयुष डिसीज सेंटर) मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
जल्द ही जिला एवं प्रखंड स्तर के आयुष चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर फाइलेरिया मरीजों को बेहतर लाभ देने का लक्ष्य है।

Jehanabad News: Review meeting chaired by DM Alankrita Pandey regarding dengue and chikungunya control

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़