DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत 5 किलोमीटर लंबी मैराथन का

Jehanabad News: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत 5 किलोमीटर लंबी मैराथन का
InShot_20250416_094332153

जहानाबाद अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में एक 5 किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ जिला अग्निशमनालय भवन से शुरू होकर घोसी मोड़, दुर्गा पेट्रोल पंप होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुई।

इस मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ के बाद विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं।

प्रभा कुमारी ने यह भी बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिले में कई अन्य जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़