DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, दुकानदारों में हड़कंप, बिजली आपूर्ति ठप

Jehanabad News: 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, दुकानदारों में हड़कंप, बिजली आपूर्ति ठप
IMG_20250921_112604

जहानाबाद शहर के हॉस्पिटल मोड़ स्थित मटकुरी कुआं के पास रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां करीब 100 साल पुराना बरगद का पेड़ अचानक टूटकर सड़क किनारे स्थित दुकानों पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई दुकानदारों की दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान बरगद का विशाल तना टूटकर सीधे एक बर्तन की दुकान पर जा गिरा। हादसे के समय दुकानदार अपनी दुकान में ही सोया हुआ था, क्योंकि दुकान करकट की बनी थी। पेड़ गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया और लोगों ने शोर मचाकर दुकानदार को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते उसकी जान बच गई, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Digital Women Trust

आसपास के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में ज्यादातर छोटे दुकानदार गुमटी या ठेले पर अपना कारोबार करते हैं। पेड़ गिरने से कई ठेले टूट गए, तो कहीं गुमटी और शेड पूरी तरह दबकर चकनाचूर हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोज़ी-रोटी इसी छोटे व्यवसाय पर टिकी हुई है और अब अचानक हुए इस हादसे ने उन्हें गहरी समस्या में डाल दिया है।

बरगद का पेड़ बहुत पुराना और विशाल था। इसकी एक बड़ी टहनी पास से गुजर रही बिजली की तारों पर गिर गई, जिससे तार टूटकर बिखर गए और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

इस बीच, वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग से अपील की है कि गिर चुके पेड़ के शेष हिस्से को तुरंत काटकर हटाया जाए, ताकि सड़क पूरी तरह साफ हो सके। फिलहाल लोगों ने छोटी-छोटी टहनियां काटकर रास्ता खोल दिया है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन तो संभव हो गया है, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही अब भी प्रभावित है।

पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए, क्योंकि उनका सामान नष्ट हो चुका है और व्यापार चौपट हो गया है। उनका कहना है कि प्रशासन को ऐसे जर्जर और पुराने पेड़ों की समय-समय पर जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह हादसा लोगों के लिए एक चेतावनी है। शहर में कई स्थानों पर इसी तरह के पुराने और विशाल पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते ऐसे पेड़ों की छंटाई और देखभाल सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल, घटना ने इलाके के छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां एक ओर उनका कारोबार ठप हो गया है, वहीं दूसरी ओर भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना भी बढ़ गई है।

Jehanabad News: 100-year-old banyan tree falls, shopkeepers panic, power supply disrupted

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़