
आज बाल विद्या मंदिर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में हुआ, जहां बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समारोह में विद्यालय के निर्देशक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय के निर्देशक ने बच्चों के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का नाम ऊंचा किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों के समर्थन का भी नतीजा है। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति करने का आश्वासन दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












