DW Samachar – Header
BREAKING

Jammu and Kashmir: 17 J&K leaders rejoin Congress, quit Azad’s party

जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद का छोड़ा साथ, दोबारा कांग्रेस पार्टी में लौटे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को आज तगड़ा झटका लगा है। करीब 2 महीने पहले गुलाम नबी आजाद के साथ 17 कांग्रेस नेताओं ने उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी जॉइन की थी। ‌ … Read more

IMG-20230107-WA0002

जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद का छोड़ा साथ, दोबारा कांग्रेस पार्टी में लौटे

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को आज तगड़ा झटका लगा है। करीब 2 महीने पहले गुलाम नबी आजाद के साथ 17 कांग्रेस नेताओं ने उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी जॉइन की थी। ‌ आज इन सभी नेताओं ने गुलाम नबी आजाद का साथ छोड़ दिया है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के 17 नेताओं ने फिर से राजधानी दिल्ली में कांग्रेस जॉइन कर ली। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व पीसीसी प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। वेणुगोपाल ने नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी का दिन है, क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा से पहले अपने घर लौट आए हैं, जो दो हफ्ते के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में एक बड़ा आंदोलन बन गई है, इसीलिए इन सभी नेताओं ने कांग्रेस में वापस आने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और जब यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रही है, तो कांग्रेस की विचारधारा वाले और अखंड भारत चाहने वाले सभी लोग पार्टी में शामिल होंगे। मुझे लगता है कि वे दो महीने की छुट्टी पर गए थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आने वाले दिनों में डीएपी के कई और नेता कांग्रेस में वापसी करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम आजाद ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिर डीएपी की स्थापना की थी। पार्टी गठित होने कुछ हफ्ते बाद ही इसमें कलह शुरू हो गई। पिछले दिनों तारा चंद और कुछ अन्य नेताओं को डीएपी से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद अब ताराचंद ने कांग्रेस जॉइन की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़