DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

GT vs DC, IPL 2023: दिल्ली से गुजरात टाइटल्स की लो स्कोरिंग मैच में मिली हार, हार्दिक की फिफ्टी और शमी का चौका नहीं आया काम

IPL 2023, Gujarat Titans vs Delhi Capitals 2023: Delhi beat Gujarat by 5 runs
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

लगातार दो मैच और दोनों ही लो स्कोरिंग मैच। कल के मैच में ऐसा लगा मानो गुजरात दिल्ली से हारने के लिए ही मैच खेलने उतरी हो। एक तरफ ज़ब टॉस जीतकर डेविड वार्नर ने बैटिंग करने का फैसला लिया और जिस तरह से शुरुआत हुई ऐसा लगा मानो वार्नर एक बार फिर से गलती कर बैठे हो। सिर्फ शुरुआत ही नहीं बल्कि पूरी की पूरी बैटिंग लाइनअप ही इस गलत फैसले का शिकार हो गया।

IPL 2023, Gujarat Titans vs Delhi Capitals 2023: Delhi beat Gujarat by 5 runs

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली टीम 8 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। वो तो शुक्र है अमन हकीम का जिन्होंने टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया नहीं तो टीम आधे रास्ते में ही लटक गई थी। टीम के लिए अमन हकीम खान ने मुश्किल वक्त में 44 गेंदों पर ताबड़तोड़ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके जमाए. इसके अलावा रिपल पटेल ने 23 रन बनाए। दूसरे ही ओवर यानि मात्र 7 गेंदों में ही साल्ट और वार्नर दोनों सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गए थे।गुजरात की ओर से कमाल की गेंदबाजी मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा से देखने को मिली शमी ने मात्र 11 रन देकर 4 और मोहित शर्मा ने 2 विकेट लिए।

IPL 2023, Gujarat Titans vs Delhi Capitals 2023: Ishant Sharma superb bowling helps Delhi beat Gujarat by 5 runs

इसके बाद ज़ब गुजरात बैटिंग करने आई तो इसके हीरो रहे इशांत शर्मा। जिन्होंने आखिरी ओवर में पूरी बाजी ही पलट दी। मैच में गुजरात टीम के सामने 131 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में ये टीम 6 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 53 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली, मगर वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. राहुल तेवतिया ने आखिर में 7 गेंदों पर 20 रन बनाए। जबकि अभिनव मनोहर ने 26 रन बनाए।

खलील अहमद 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट जबकि इशांत शर्मा 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। कुलदीप यादव ने भी काफ़ी किफायती गेंदबाजी की और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किये। 19वें ओवर में नॉखिया को तेवतिया ने 3 लगातार छक्के लगाकर मैच गुजरात की झोली में डाल दी थी लेकिन अंतिम ओवर में जीत के लिए जरूरी 12 रनों की ज़रूरत थी और गेंद इशांत शर्मा के हाथो में थी और उन्होंने सिर्फ 6 खर्च किये और एक विकेट तेवतिया के हासिल कर मैच को डीसी के पक्ष ना सिर्फ कर दिया बल्कि हासिल भी कर लिया। इस जीत के साथ ही डीसी की उम्मीदें भी बनी हुई है क्वालीफाई राउंड में जाने की। दूसरी तरफ लगातार दो हार के बाद भी गुजरात पॉइंट टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

अमन पाण्डेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News