Indigo Nagpur-Kolkata Flight Emergency Landing, Major Mishap Averted
आज देश में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। टकराव इतना तेज था कि विमान को वापस नागपुर एअरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के बाद विमान की जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान फ्लाइट में 160-165 यात्री मौजूद थे। ऐसे में एहतियात बरतते हुए फ्लाइट की नागपुर में वापसी कराई गई। नागपुर एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह इस घटना की जानकारी दी है। हादसे के बाद को नागपुर एअरपोर्ट पर फिर से लैंड करवाया गया। वहीं, बाद में इस फ्लाइट को रद कर दिया गया। घटना सुबह 7:01 बजे की है। विमान को 8:50 बजे कोलकाता पहुंचना था। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से एक पक्षी टकरा गया। इससे विमान की नोज (सबसे आगे का हिस्सा) को नुकसान पहुंचा।

वह अंदर धंस गई। इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का यह 5 दिन में दूसरा मामला है। 28 अगस्त को सूरत से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान संख्या 6E-1507 ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे सूरत एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में 150 यात्री सवार थे। जब पायलट को इंजन में कुछ दिक्कत महसूस हुई, तब विमान समुद्र के ऊपर था। सोमवार को पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












