DW Samachar – Header
BREAKING

जिस क्रिकेटर पर भारतीय टीम से बाहर रखा गया उसी ने जीता दिया मैच

भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला गया। मिताली राज के सन्यास के बाद यह पहला मैच था इसलिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के सामने कई सारी चुनौतियां थी क्योंकि पूरी टीम विश्वकप के बाद पहला मैच खेल रही थी। लेकिन टीम को एक ऐसे खिलाड़ी ने जीत दिलाई जो खराब फॉर्म के … Read more

India Women vs Sri Lanka Women Jemimah Rodrigues, bowlers stars in visitor`s
India Women vs Sri Lanka Women Jemimah Rodrigues, bowlers stars in visitor`s
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला गया। मिताली राज के सन्यास के बाद यह पहला मैच था इसलिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के सामने कई सारी चुनौतियां थी क्योंकि पूरी टीम विश्वकप के बाद पहला मैच खेल रही थी। लेकिन टीम को एक ऐसे खिलाड़ी ने जीत दिलाई जो खराब फॉर्म के कारण विश्व कप नहीं खेल सका। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जेमिमा रोड्रिग्स थी। जेमिमा ने शानदार 36 रनों की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस समय गलत साबित हुआ दिखाई दिया जब टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ एक रन बनाकर और फिर अगली ही गेंद पर सबभिनेना मेघना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा और कप्तान कौर ने टीम के कुल योग को 50 के पार पहुंचाया। इसके बाद जेमिमा ने टीम को 138 रन तक पहुंचाया। दांबुला स्टेडियम में 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने श्रीलंका को 34 रनों से मात दी।

Digital Women Trust

पहले सात ओवर्स के अंदर ही श्रीलंका ने तीन विकेट खो दिए थे। इस दौरान वी.गुणरत्ने (1), कप्तान चमारी अटापट्टू (16) और हर्षिता मादवी (10 रन) के विकेट गंवाए। श्रीलंकाई पारी इसके बाद पटरी पर लौट नहीं पाई और उसका टारगेट तक पहुंचना असंभव हो गया केवल कविशा दिलहारी ही संघर्ष कर सकीं जिन्होंने नाबाद 47 रन बनाए। भारत की ओर से राधा यादव ने सबसे ज्यादा दो खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि पूजा वस्त्राकर, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए।

जेमिमा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जेमिमा को लेकर मैच शुरु होने से पहले ही हरमनप्रीत कौर ने उन्हें मौके देने की बात कही थी। हरमन ने कहा था कि वह एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली प्लेयर हैं इसलिए उनको टीम में जरुरत पड़ेगी और आज उन्होंने मैच में इस बात को प्रूव कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़