DW Samachar – Header
BREAKING

India Tennis Star Sania Mirza announced her retirement

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, कुछ महीनों में टेनिस को कहेंगी गुड बाय भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप … Read more

20230107_101915

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, कुछ महीनों में टेनिस को कहेंगी गुड बाय

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगी। यानी अगले कुछ महीनों में वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी।


36 वर्षीय सानिया मिर्जा अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद अपने करियर को अलविदा कह देंगी। सानिया मिर्जा इस महीने कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स में खेलेंगी, जो किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी। कोहनी की चोट के कारण पिछले साल यूएस ओपन में वह नहीं खेल पाई थीं। अन्य फिटनेस समस्याओं ने भी उन्हें हाल के दिनों में परेशान किया है। सानिया ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं जो इंसान हूं, मुझे अपनी शर्तों पर काम करना पसंद है। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती। इसलिए मैं ट्रेनिंग ले रही हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़