DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Asian Games: भारतीय एथलीट्स का एशियन गेम्स में दबदबा कायम, जीते दो अन्य स्वर्ण पदक, 83 पदकों के साथ भारत चौथे नंबर पर

India Creates History as Dipika Pallikal and Harinderpal Singh bags 20th Gold at Asian Games 2022

चीन में हो रहे एशियन गेम्स में भारत के एथलीट का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने इस बार सबसे अधिक पदक जीते हैं। क‍िसी भी एश‍ियन गेम्स में ये भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पहली बार इतने मेडल्स और गोल्ड मेडल्स नहीं जीते थे। इस बार भारतीय दल ने ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन किया है।

Winning Moment- The experienced pair of Dipika Pallikal & Harinder Singh defeated Malaysia in style to grab Gold Medal

गुरुवार को एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत ने दो और गोल्ड मेडल जीते। स्क्वॉश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीत लिया है। भारत का आज का यह दूसरा गोल्ड है। इससे पहले आर्चरी के कंपाउंड राउंड में ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। प्रणय ने मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ तीन गेम के रोमांचक मुकाबले के 21-16, 21-23, 23-21 से जीता। प्रणॉय का पदक पक्का हो गया है। जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में एक्शन में होंगे। इसके अलावा रैकेट प्रतियोगिता में भारत को मेडल की उम्मीद होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान चीन से भिड़ेगी। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। वहीं भारत की सिंधु महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में चीन की ही बिंगजियाओ से 16-21, 12-21 से हार गईं। 19वें एशियन गेम्स में भारत के 83 मेडल हो गए हैं। जिसमें 20 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे। एशियन गेम्स में पदक तालिका में चीन, जापान और साउथ कोरिया के बाद भारत चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल

यह भी पढ़ेCauvery Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी का पानी दिए जाने के विरोध में भड़के तमाम संगठनों ने कर्नाटक को किया बंद, 140 वर्षों से चला रहा दोनों राज्यों के बीच विवाद

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News