DW Samachar – Header
BREAKING

IND vs ZIM, 3rd ODI: शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर भारत ने जिम्बाम्वे को किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली, 22 अगस्त। शुभमन गिल पिछले कई दिनों से जिस पारी का इंतजार कर रहे थे आखिर वह पारी जिम्बाम्वे के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में आ ही गई। जिम्बाम्वे का यह दौरा उनके लिए काफी यादगार साबित होगा क्योंकि एक खिलाड़ी के रुप में जो उन्हें मुवमेंट चाहिए वह मिल चुका है। 97 … Read more

India beat Zimbabwe
IND vs ZIM, 3rd ODI: India clean sweep Zimbabwe as Shubman Gill scored his Maiden ODI Ton
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 22 अगस्त। शुभमन गिल पिछले कई दिनों से जिस पारी का इंतजार कर रहे थे आखिर वह पारी जिम्बाम्वे के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में आ ही गई। जिम्बाम्वे का यह दौरा उनके लिए काफी यादगार साबित होगा क्योंकि एक खिलाड़ी के रुप में जो उन्हें मुवमेंट चाहिए वह मिल चुका है। 97 गेंदों पर शानदार 130 रनों की पारी खेल शुभमन गिल ने एशिया कप के लिए अपने नाम की रजिस्ट्री करा ली है। ऐसे तो शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं लेकिन वनडाउन आकर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अपनी पारी में एक छक्के और 15 शानदार चौकों की मदद से शुभमन गिल ने अपने क्लास का परिचय सभी को दे दिया है।

IND vs Zim, 3rd ODI: Shubman Gill scored his Maiden ODI Ton broke Sachin Tendulkar Record

भारतीय कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस सीरीज में पहली बार बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सकारात्मक रही जब शिखर धवन और के एल राहुल ने 14 ओवर में 63 रनों की साझेदारी की। 68 गेंदों में 40 रन बनाकर शिखर धवन आउट हुए जबकि के एल राहुल भी 46 गेंदों में 30 रन बना सके। इसके बाद बैटटिंग करने आए शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 140 रनों की साझेदारी की। ईशान किशन 50 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों की आउट होने की झड़ी लग गई और देखते ही देखते पूरी टीम जो 350 के पार जाती दिख रही थी 289 रनों पर ही रुक गई।

Digital Women Trust
IND vs Zim, 3rd ODI: Indian Opener KL Rahul and Sikhar Dhawan

290 का पीछा करने उतरी जिम्बाम्वे की टीम ने पहले दो मैचों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया और एक समय तो भारतीय गेंदबाजों को सदमे में डाल दिया था, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में नाकामयाब रही। जिम्बाब्वे के हीरो रहे शतकवीरसिकंदर रजा। सिकन्दर रजा ने शानदार शतकीय पारी खेली। 95 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली। लेकिन जब टीम को 12 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी उस वक्त सिकंदर बैटिंग कर रहे थे तो एक समय के लिए लगा कि जिम्बाब्वे यह मैच जीत जाएगा लेकिन तभी शार्दूल ठाकुर की एक गेंद को बाउंड्री मारने के चक्कर में अपना विकेट फेक बैठे।

IND vs Zim, 3rd ODI: India clean sweep Zimbabwe as Shubman Gill scored his Maiden ODI Ton

जब सिकन्दर रजा आउट होकर पवेलियन लौटे उस वक्त 8 गेंदों में 15 चाहिए थे। जिम्बाब्वे को और खासकर सिकन्दर रजा को इस सीरीज से तो नहीं लेकिन इस मैच से बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा। जिम्बाब्वे की टीम यह मैच 13 रनों से हार गई। मैच में शानदार शतक के लिए शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया और साथ ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया। इस मैच में मिली जीत के साथ भारत जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप एक सकारात्मक माइंड सेट के साथ एशिया कप में खेलने के लिए उतरेगी।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़