DW Samachar – Header
BREAKING

बतौर इंडियन कोच और कप्तान अपनी पहली चुनौती के लिए कितना तैयार हैं वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली, 26 जून। भारत और आयरलैंड के बीच आज दो टी-20 मैच की सीरीज का पहला मैच आज डबलिन के कासल अवेन्यू में खेला जाएगा। इस मैच की सबसे खास बात है कि आयरलैंड के खिलाफ एक तरह से भारत अपनी युवा ब्रिगेड को आजमा रहा है। जिसकी बागडोर गुजरात टाइटल्स को आईपीएल विनर … Read more

20220626_153957
IND vs IRE: Testing time for Hardik Pandya, VVS Laxman
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 26 जून। भारत और आयरलैंड के बीच आज दो टी-20 मैच की सीरीज का पहला मैच आज डबलिन के कासल अवेन्यू में खेला जाएगा। इस मैच की सबसे खास बात है कि आयरलैंड के खिलाफ एक तरह से भारत अपनी युवा ब्रिगेड को आजमा रहा है। जिसकी बागडोर गुजरात टाइटल्स को आईपीएल विनर बनाने वाले हार्दिक पांड्या के हाथों में है। साथ ही कोचिंग की जिम्मेदारी अस्थायी कोच बने एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर है।

सवाल यह है कि कप्तान पांड्या और कोच लक्ष्मण के लिए यह पहला मैच होगा और दोनों सामने आयरलैंड की चुनौती को किस तरह से देख रहे हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में घरेलू टी-20 सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम से पंत और श्रेयस को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मौजूद हैं। लक्ष्मण को इससे पहले भी कोचिंग का अनुभव है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच रह चुके हैं। साथ ही इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद रहे थे। टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता भी था।

Digital Women Trust

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में भारतीय टीम के अस्थायी कोच वीवीएस लक्ष्मण टीम को टिप्स देते दिखे। दरअसल, नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को एक जुलाई से एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस मैच के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी लीसेस्टरशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पहले भी जिम्मेदारी लेना मुझे पसंद था और अभी भी है। पहले जब भी टीम इंडिया के लिए बतौर प्लेयर खेलता था तो जो भी जिम्मेदारी दी गई उसको एक्सक्यूट करने की कोशिश की। आज भी यही करने की कोशिश करूंगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़