DW Samachar – Header
BREAKING

घर की सफाई में निकली लॉटरी, 36 साल पुराने रिलायंस के शेयर आज हुए लाखों में

घर की सफाई में निकली लॉटरी, 36 साल पुराने रिलायंस के शेयर आज हुए लाखों में
Hidden Treasure: 36-Year-Old Reliance Shares Found During Home Cleaning Turn Into Lakhs Today

आज के समय में स्टॉक मार्केट एक ऐसी चीज हो चुकी है कि आम आदमी भी अब इसमें काफी दिलचस्पी दिखाने लगा है। आम भाषा में देखें तो इंटरनेट और टेलीविजन ने इसे सभी आम जनों तक पहुंचाने का काम बखूबी किया है। आज शेयर खरीदना-बेचना और बाजार की स्थिति पर नजर रखना अब हमारे लिए आम हो गया हैं। लेकिन यह कुछ वर्षों पहले तक इतना आम नहीं था। जिन लोगों को जानकारी थी तो उन्होंने शेयर खरीदे भी हैं और अचानक पता लगता है कि वो तो माला-माल हो गए। हाल ही में ऐसी हीं एक घटना चंडीगढ़ से सामने आई है। दरअसल में चंडीगढ़ के रहने वाले एक शख्स की तब किस्मत बदल गई उसने अपने घर में सफाई के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के भौतिक शेयर खोज निकाले, जिनकी कीमत आज करीब 11 लाख रुपये है। कारों के शौकीन रतन ढिल्लों जब वो सफाई कर रहे थे। दस्तावेजों के मुताबिक ये 30 इक्विटी शेयर 1988 में 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे गए थे। हालांकि इन्हें खरीदने वाला शख्स अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

Digital Women Trust

शेयर मार्केट की ज्यादा जानकारी न होने की वजह से ढिल्लों ने इन शेयर दस्तावेजों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कर लोगों से सलाह मांगी कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। उन्होंने यह पोस्ट 11 मार्च की सुबह 9 बजे की और यह देखते ही देखते वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या दी सलाह

सोशल मीडिया पर अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने शेयर की मौजूदा कीमत को देखा और बताया कि तीन बार स्टॉक स्प्लिट और दो बोनस के बाद उनके 30 शेयर बढ़कर अब 960 हो चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 11 से 12 लाख रुपये के बीच है। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रतन भाई घर को और अच्छे से खंगालो, क्या पता MRF के भी कुछ पुराने शेयर मिल जाएं। कुछ लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि इन शेयरों को डीमैट कराने के लिए संबंधित कंपनी को ईमेल करें और उनके बताए गए प्रोसेस के मुताबिक इन्हें डिजिटल रूप में अपने डीमैट खाते में ट्रांसफर करवाएं। एक यूजर ने यह भी बताया कि इसके लिए दस्तावेजों की फिजिकल वेरिफिकेशन करानी होगी, जिसके बाद इन शेयरों को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़