DW Samachar – Header
BREAKING

क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में गड्ढे को लेकर सीएम धामी के बयान पर हरीश रावत ने साधा निशाना

टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत हादसे के बाद देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। अस्पताल में उनका हालचाल लेने के लिए राजनीति और उनके परिचितों की भीड़ लगी हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ पंत का हाल लेने पहुंचे थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने सीएम धामी … Read more

Harish Rawat targeted CM Dhami\'s statement regarding pothole
Harish Rawat targeted CM Dhami’s statement regarding pothole in the accident of cricketer Rishabh Pant
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत हादसे के बाद देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। अस्पताल में उनका हालचाल लेने के लिए राजनीति और उनके परिचितों की भीड़ लगी हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ पंत का हाल लेने पहुंचे थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने सीएम धामी से कहा कि सड़क पर गड्ढा आने की वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ। ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद अस्पताल के बाहर आए सीएम धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सड़क पर छोटा गड्ढा आने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ है।

सीएम धामी की यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के गले नहीं उतरी। हरीश रावत ने धामी सरकार पर गड्ढे को लेकर हमला किया। ‌हरीश रावत ने कहा कि हमारी सरकार में सड़कें चकाचक हुआ करती थी। ऋषभ पंत के हादसे को लेकर उत्तराखंड में सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत को आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं। यह भी चर्चा है कि उनके पैर के लिगामेंट ट्रीटमेंट के लिए बीसीसीआई उन्हें विदेश भेजने का फैसला भी ले सकती है। ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दिल्ली से रुड़की जाते वक्त दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे का शिकार हुए थे। नींद की झपकी आने और रोड पर गड्डे के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई थी और फिर उसमें आग की लपटें उठने लगी थी। इस हादसे में पंत बाल-बाल बच गए थे।

Digital Women Trust

वही सोमवार को डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने बताया कि पंत अभी ठीक हैं और उनके चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों और खरोंच को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई गई है। पंत के दाहिने घुटने और टखने की चोट के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, जहां तक घुटने के लिगामेंट और टखने की चोट का सवाल है, जब दर्द कम हो जाएगा, तब बीसीसीआई इस पर फैसला करेगा कि आगे क्या करना है। ऋषभ पंत के परिवार का कहना है कि लगातार विजिटर्स के कारण ऋषभ ठीक तरह से रेस्ट नहीं कर पा रहे हैं। हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का भी यही कहना है कि ऋषभ को जल्दी रिकवर होने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर आराम की जरूरत है लेकिन लगातार विजिटर्स उनसे मिलने आ रहे हैं। स्टाफ का कहना है कि फिलहाल लोगों को उनसे मिलना अवाइड करना चाहिए। बता दें कि देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ से मिलने के लिए कई हाई प्रोफाइल लोग लगातार आ रहे हैं, इनमें राजनीति से जुड़े लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़