DW Samachar – Header
BREAKING

Gayaji News: गया कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी सह डिज्नीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन, रोजगार और मनोरंजन का अनोखा संगम

Gayaji News: गया कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी सह डिज्नीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन, रोजगार और मनोरंजन का अनोखा संगम
IMG_20260319_113744


गया कॉलेज खेल परिसर के मैदान में बुधवार को प्रदर्शनी सह डिज्नीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। यह मेला बीते करीब 28 वर्षों से युवा प्रगति संगठन के तत्वावधान में “स्वयं आत्मनिर्भर योजना” के तहत आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में मेले के आयोजक राजेश कुमार, एलाइड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा, व्यवस्थापक ईश्वरी प्रसाद एवं सोनू झा समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजक राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष मेले में मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूलों और खेलों की व्यवस्था की गई है। इनमें ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन ट्रेन, रशियन झूला, अजमेरी नाव, भूत बंगला और सुनामी झूला प्रमुख हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे।
मेले की खास बात यह है कि इस बार प्रवेश द्वार को डिज्नीलैंड थीम पर तैयार किया गया है, जो लोगों को खास आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस की प्रतिकृति भी मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छोटे बच्चों के लिए मिक्की माउस और 3-इन-1 झूले जैसी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे उनका मनोरंजन और भी बढ़ गया है। इसके अलावा मेले में खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं, जहां खिलौने, कॉस्मेटिक्स, घर सजाने के सामान और स्वादिष्ट खानपान की चीजें उपलब्ध हैं। आयोजकों के अनुसार, यह मेला परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थल है, जहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। आने वाले दिनों में भी मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gayaji News: Grand inauguration of exhibition cum Disneyland fair at Gaya College ground, a unique confluence of employment and entertainment

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़