
गया ओटीए परिसर में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 गया के 12वीं के बच्चों ने 100% सफलता प्राप्त की जिसमें रिया कुमारी ने विद्यालय में टॉप किया इन्होंने तीनों सेक्शन में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया।468 93.6% वहीं पर कॉमर्स सेक्शन से नित्या सक्सेना 465 93%ने और साइंस सेक्शन से कुमार आयुष 448 89.6% ने टॉप किया है। कक्षा 12वीं में कुल बच्चों की संख्या 107 थी जिसमें 107 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया और 107 बच्चे पास हुए तथा कक्षा दसवीं में 119 बच्चों ने भाग लिया और 118 बच्चे पास हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग से विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। इन बच्चों के अलावा भी बहुत सारे बच्चों ने विषयों में अपने कौशल युक्त ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रणव प्रभाकर ने आईपी में 100 अंक प्राप्त किया वहीं पर इतिहास विषय में रिया कुमारी ने 100 अंक तनु कुमारी ने 100 अंक और आशिका ने 99 अंक प्राप्त करके इतिहास विषय का परचम लहराया है। इतिहास विशेषज्ञ सविंद्र कुमार पांडेय ने इन बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की और बताया कि मानविकी विषय के और सारे बच्चे भी अच्छे अंक इतिहास में प्राप्त किए हैं जिसमें पलक कुमारी, आयुषी, मनीषा प्रणव प्रभाकर आदि बच्चे हैं। विद्यालय की टॉपर रिया कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों माता-पिता और दोस्तों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य भविष्य में IAS बन कर समाज और देश की सेवा करना है तथा विकसित भारत के स्वप्न को साकार करना है। दसवीं परीक्षा के विद्यालय टॉपर रेवा रहीं हैं जिन्होंने 96.2% अंक प्राप्त किया तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












