DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: गया में गैंगस्टर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने में जुटे थे अपराधी

गया। गया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार जिले के डोभी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। टेक्निकल सेल की रिपोर्ट पर … Read more

Gaya News Police arrested two gangster after encounter who were planning for loot
Gaya News Police arrested two gangster after encounter who were planning for loot
Gaya News Police arrested two gangster after encounter who were planning for loot

गया। गया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार जिले के डोभी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

टेक्निकल सेल की रिपोर्ट पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। डोभी और बहेरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर वे भारत गैस एजेंसी रोड की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य को दौड़ाकर दबोच लिया गया।

Digital Women Trust

घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बीघा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे पकड़े गए बदमाश की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी और शेरघाटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़