DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में महिला दरोगा की हुई गिरफ्तारी, एसआईटी की घंटो पूछताछ के बाद भेजी गई जेल

Gaya News: अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में महिला दरोगा की हुई गिरफ्तारी, एसआईटी की घंटो पूछताछ के बाद भेजी गई जेल
Belaganj SI Sweety Arrested in Anuj Kashyap Suicid

एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल के इंचार्ज दारोगा अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में उसकी बैचमेंट दारोगा स्वीटी कुमारी गिरफ्तार, भेजी गई जेल, एसआईटी ने घंटों की थी पूछताछ

बिहार के गयाजी से बड़ी खबर है, गया पुलिस ने अनुज कश्यप आत्महत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि गयाजी में शनिवार को शुक्रवार को दारोगा अनुज कश्यप की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इस मामले के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और अनुज की खुदकुशी के पीछे के कारणों को तलाशना शुरू किया। अनुज कश्यप एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल के इंचार्ज थे और होनहार अफसर थे, ऐसे में लाजमी था कि उनकी खुदकुशी की घटना से गया पुलिस महकमा सदमे में था. अब इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर लिया गया है. एसआईटी की घंटों पूछताछ के बाद अनुज कश्यप को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उसकी बैचमेट दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में महिला दारोगा गिरफ्तार:

अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में उसकी बैचमेंट दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. बैैचमेंट दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. इससे पहले स्वीटी कुमारी को हिरासत में लेकर एसआईटी ने पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान इसके पुख्ता सबूत मिले, कि उसका बनाया गया दबाव ही अनुज कश्यप की सुसाइड का कारण बन गया. बता दे, कि शनिवार को अनुज कश्यप का शव रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन समीप स्थित किराए के मकान के कमरे से बरामद किया गया था.

Digital Women Trust

पत्नी को छोड़ दो.. मुझे अपना लो

इस मामले ने तभी टर्निंग प्वाइंट आया था, जब दारोगा अनुज कश्यप के पिता भगवान मिश्रा ने इस घटना के लिए उसकी बैचमेट महिला दारोगा स्वीटी कुमारी पर आरोप लगाए थे. भगवान मिश्र का आरोप था, कि मेरे बेटे अनुज को उसकी बैचमेट महिला दरोगा स्वीटी कुमारी लगातार परेशान कर रही थी. वह उससे हर हाल में शादी करना चाहती थी. इतना ही नहीं, वह अनुज को अपनी पत्नी को तलाक दे देने और शादी करने का प्रेशर बना रही थी. वह अनुज कश्यप को कहती थी, अपनी पत्नी को छोड़ दो, मुझे अपना लो. मुझसे शादी कर लो. इतना मेंटली प्रेशर बनाया कि उसी के दबाव में मेरे बेटे अनुज कश्यप ने आखिरकार मौत का रास्ता चुना और सुसाइड कर अपनी जान दे दी.

बेलागंज थाने में पोस्टेड है दारोगा स्वीटी कुमारी

भगवान मिश्रा का दावा था, कि महिला दारोगा स्वीटी कुमारी जो कि बेलागंज थाने में पोस्टेड है. वह लगातार मेरे बेटे अनुज पर दबाव बना रही थी और शादी के लिए जबरदस्ती कर रही थी. वहीं, अनुज खुद के शादीशुदा होने और पत्नी के प्रेग्नेंट होने की भी बात कह रहा था, लेकिन स्वीटी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हो रही थी. वह उससे शादी करने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कह रही थी. बताया जाता है, कि अनुज कश्यप ने जिस समय सुसाइड की, तो उस घटना से पहले का मोबाइल कॉल दारोगा स्वीटी कुमारी का ही था. फोन पर शादी का प्रेशर जैसे संवेदनशील मामले पर दबाव बनाए जाने से अनुज आखिरकार टूट गए और उन्होंने लोक लाज की दुहाई भी स्वीटी को दी. किंतु जब कोई असर नहीं हुआ, तो आखिरकार उन्होंने मौत का रास्ता चुना और फंदे से झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली.

एसआईटी ने की घंटों पूछताछ

वहीं, बता दें कि अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में एसआईटी की टीम ने महिला दारोगा स्वीटी कुमारी को हिरासत में लिया था. कई तरह के ऐसे प्रारंभिक साक्ष्य मिले थे, जिससे अनुज के ख़ुदकुशी का कारण कहीं न कहीं महिला दारोगा से जुड़ रहा था. आखिरकार एसएसपी द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने पूछताछ शुरू की, तो कई तरह के ऐसे बिंदु आए, जब यह सामने आया कि स्वीटी के शादी को लेकर प्रेशर पर ही अनुज टूटे थे और फिर खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में रामपुर पुलिस का कहना है, कि दारोगा अनुज कश्यप को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उसकी बैचमेट दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में उसी बैच की महिला दारोगा को भेजा गया है जेल: थानाध्यक्ष

इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में उसकी बैचमेंट महिला दारोगा को जेल भेजा गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वीटी कुमारी पर अनुज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और फिर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

दिनेश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष रामपुर.

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़