राहुल गांधी के पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा से पहले गयाजी से हजारों-हजार की संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हुए, गया में सड़कों पर गाड़ियों की लग गई लंबी लाइन
गयाजी: बिहार के गयाजी शहर के नई गोदाम से सोमवार को सुबह में कांग्रेस के पूर्व टाउन प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के हजारों-हजार की संख्या में रवाना हुए. तकरीबन 100 से ऊपर गाड़ियां से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं.
इस दौरान अपने-अपने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए वोट चोर, गद्दी छोड़, भरो हुंकार, बदलो बिहार के नारों को बुलंद करते हुए पटना के लिए रवाना हुए. मौके पर कांग्रेस के पूर्व टाउन प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हजारों की संख्या में पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा में समापन समारोह में जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी नेतागण इसमें शामिल होगें। हम सभी लोग वोट का चोरी, मत का अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए एकत्रित हो रहे। पूरे बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घूम-घूम कर लोगों को अलख जगाया है और लोगों को वोट चोरी के प्रति जागरूक किया. वोट से ही सत्ता पर काबिज होते हैं और बिगड़ते भी है, वही अधिकार को केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार जनता का अधिकार को छीनने का काम कर रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आम लोगों की अधिकार को लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं, जिसका ही आज पटना के गांधी मैदान में समापन होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों हजार की संख्या में पहुंचकर राहुल-तेजस्वी के हाथों को मजबूत करेंगे और इस बार जनता का अधिकार को छीनने वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। केंद्र में बैठी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रही है, जो देश हित के लिए सही नहीं है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












