DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी आज, जानें कब है पूजा और मूर्ति स्थापना की मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2025: Puja Muhurat, Rituals & Idol Installation

गणेश चतुर्थी 2025 पर जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम। सही समय पर स्थापना से जीवन में सुख-समृद्धि और विघ्नों का नाश होता है।

Ganesh Chaturthi 2025: Puja Muhurat, Rituals & Idol Installation


प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन शुभ मुहूर्त में गणपति को स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी 2025 में 27 अगस्त को है। हालांकि तिथि के अनुसार, यह 26 अगस्त से दोपहर 01:54 बजे से आरंभ हो जाएगी। लेकिन उदया तिथि देखते हुए 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाना और गणपति को स्थापित करना शुभ रहेगा। पंडितों द्वारा 27 अगस्त 2025 को बुधवार के दिन सुबह 11:05 AM बजे से लेकर दोपहर 1:40 तक का समय गणपति की मूर्ति घर लाने और स्थापना करने के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है।

कब होगा गणेश मूर्ति को घर पर लाने का शुभ समय

27 अगस्त को यानी आज बुधवार के दिन गणपति को आप सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 1:40 के बीच में घर पर ला सकते हैं। हालांकि 27 अगस्त को दोपहर 12:22 बजे से दोपहर के 1:59 बजे के बीच राहुकाल रहेगा। अगर आप दोपहर 12:22 बजे से पहले गणेश जी की मूर्ति घर लेकर आते हैं तो यह सबसे श्रेष्ठ समय रहेगा 2025 में बप्पा को लाने का।

आज गणपति (गणेश) स्थापना मुहूर्त 2025 कब है

2025 में बुधवार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस तारीख पर गणपति को लाने और इनकी स्थापना का शुभ समय एक ही रहेगा जो सुबह 11:05 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:40 के बीच का रहेगा। हालांकि दोपहर 12:22 बजे से राहुकाल लगने की वजह से भक्तों को इससे पहले ही गणपति को घर में स्थापित करने की सलाह दी जा रही है।

वहीं नक्षत्रों के अनुसार आज 27 अगस्त को गणपति स्थापना के लिए सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त नहीं लगेगा। वहीं 27 अगस्त को शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:46 AM से दोपहर 12:22 PM के बीच है। अमृत काल मुहूर्त सुबह 07:33 से सुबह 09:09 के बीच रहेगा।

गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 2025

दिल्ली में गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 के बीच
पुणे में गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 11:21 बजे से दोपहर 1:51 के बीच
मुंबई में गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 11:24 बजे से दोपहर 1:55 के बीच

गणेश स्थापना के नियम

  • गणेश स्थापना के लिए मिट्टी की मूर्ति सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।
  • गणेश जी की मूर्ति आप हमेशा वाममुखी सूंड यानी उनके बाईं ओर मुड़ी हुई चुनें।
  • गणपति को हमेशा बैठी मुद्रा में लाना चाहिए। ललितासन इसके लिए सबसे शुभ है।
  • गणेश जी की मूर्ति में मोदक और मूषक हों तो इसकी शुभता और बढ़ जाती है।
  • घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में गणपति बैठाने चाहिए।

गणपति की मूर्ति बिठाने से पहले ये भी ध्यान रखें कि घर में बैठाने के लिए बहुत बड़ी मूर्ति न लाएं। मध्यम आकार की बैठी हुई आशीर्वाद देती गणेश जी की मूर्ति घर में लानी चाहिए।

कैसे करें गणपति पूजा?

धूम-धाम के साथ भगवान श्री गणेश को अपने घर लाएं। मूर्ति की स्थापना करने के बाद प्रभु का जलाभिषेक करें। इसके बाद भगवान को वस्त्र और आभूषणों से सजाएं। गणपति बप्पा को पीले या लाल रंग के चंदन का तिलक लगाएं। प्रभु पर पीले रंग के फूल, अक्षत, कलवा और दूर्वा घास चढ़ाएं। अब धूप और घी के दीपक से भगवान गणेश जी की आरती करें। प्रभु को पांच फल और लड्डुओं का भोग लगाएं। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके बाद क्षमा प्रार्थना करना ना भूलें।

  • गणेश चतुर्थी 2025
  • गणपति स्थापना मुहूर्त
  • गणेश पूजा विधि
  • गणेश मूर्ति स्थापना नियम
  • गणपति उत्सव
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News