DW Samachar – Header
BREAKING

यूपी से नेपाल घूमने गए चार दोस्तों ने सोचा भी नहीं होगा यह अंतिम सफर होगा, विमान हादसे के समय चारों ‘फेसबुक लाइव’ थे- उसी दौरान मौत ने मारा झपट्टा, वीडियो

भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में रविवार को हुए विमान दुर्घटना में सभी 72 यात्रियों की मौत हो चुकी है ! काठमांडू से पोखरा आते समय यह प्लेन हो गया था क्रैश। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। इस हादसे के बाद दोनों … Read more

four friends who went to visit nepal from up would not have3196131165633446784.
Four friends who went to visit Nepal from UP were on ‘Facebook Live’ at the time of the plane crash, video
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में रविवार को हुए विमान दुर्घटना में सभी 72 यात्रियों की मौत हो चुकी है ! काठमांडू से पोखरा आते समय यह प्लेन हो गया था क्रैश। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। इस हादसे के बाद दोनों देशों में शोक की लहर है। 5 भारतीयों में से 4 यूपी के गाजीपुर जिले और एक बिहार का रहने वाला था।

चार भारतीय दोस्तों ने सोचा भी नहीं होगा कि यह हमारा जिंदगी का आखिरी सफर होगा। यह चारों 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नेपाल घूमने गए थे। चारों दोस्त नेपाल में रविवार को एयरप्लेन क्रैश में मौत के मुंह में समा गए। बता दें कि इस विमान दुर्घटना के बाद भारत और नेपाल में शोक की लहर है। रविवार को काठमांडू से पोखरा पोखरा आ रहा ‘यति एयरलाइंस’ का 72 सीटर विमान एयरपोर्ट से कुछ दूर पहले ही क्रैश हो गया। इस विमान में 5 भारतीय भी सवार थे। इसमें चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और एक बिहार का था। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। यानी इस विमान दुर्घटना में सभी 72 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि राहत बचाव कार्य आज भी जारी है।

Four friends who went to visit Nepal from UP were on ‘Facebook Live’ when death strikes

प्लेन हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है। चारों दोस्त थे, गाजीपुर की कासिमाबाद तहसील के रहने वाले थे। इनके नाम हैं- अनिल राजभर (28), विशाल शर्मा (23), अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) और सोनू जयसवाल (28)। अनिल, जहूराबाद में जनसेवा केंद्र चलाते थे। विशाल शर्मा टीवीएस एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। अभिषेक अलावलपुर में जनसेवा केंद्र चलाते थे। सोनू जयसवाल शराब का ठेका चलाते थे।

Digital Women Trust

वहीं एक बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी राम एकबाल चौधरी के पुत्र संजय जायसवाल (26 वर्ष) की मौत हो गयी है। गाजीपुर के रहने वाले चार दोस्त प्लेन में खूब इंजॉय कर रहे थे और फेसबुक लाइव पर भी अपने मित्रों और परिवार के लोगों को नेपाल की खूबसूरत वादियां और अपने हवाई सफर का लाइव प्रसारण दिखा रहे थे। उस दौरान इन चारों दोस्तों ने सोचा भी नहीं होगा कि अगले क्षण ही मौत उनका इंतजार कर रही है।

बता दें कि रविवार को काठमांडू से पोखरा पोखरा आ रहा “यति एयरलाइंस’ का 72 सीटर विमान एयरपोर्ट से कुछ दूर पहले ही क्रैश हो गया। दक्षिणी नेपाल के सरलाही जिला निवासी अजय कुमार शाह ने बताया, विमान में सवार चार भारतीय झीलों के शहर पोखरा में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे थे। गाजीपुर के यह चारों दोस्त रविवार को काठमांडू से यति एयरलाइन विमान से पोखरा आ रहे थे। पोखरा एयरपोर्ट से कुछ दूर ही यह प्लेन फ्रेश हो गया। आपको बता दें कि पोखरा आने से पहले हादसे से कुछ मिनट पहले ही सोनू जायसवाल जो कि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता था। विमान में ही “फेसबुक लाइव” पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को अपना हवाई सफर और नेपाल की खूबसूरत वादियां दिखा रहा था। लेकिन उसी दौरान प्लेन में आग लग गई और एक पहाड़ी पर टकराकर नीचे खाई में गिर गया और आग का गोला बन गया। इस हादसे में चारों दोस्तों गाजीपुर के सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा की दुखद मृत्यु हो गई है।

जैसे ही इनकी मृत्यु का समाचार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिला शोक की लहर दौड़ गई है। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार विमान में 15 विदेशी सवार थे, जिनमें पांच भारतीय, चार रूसी और दो दक्षिण कोरियाई शामिल थे, जिनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और आयरलैंड के एक-एक यात्री थे।

बाकी सभी लोग नेपाली थे। विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर शामिल हैं। विमान हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव एवं राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नेपाल प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए एक विशेष गठित की है, जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी और 45 दिन बाद इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। नेपाल में विमान दुखद हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं। इस हादसे में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा-‘नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल में विमान हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और इसे ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना बताया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा नेपाल में हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं नेपाल में इस प्लेन हादसे के एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़