
जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम सह पीटीएम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी बच्चों ने शत प्रतिशत नम्बर प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में आए सभी अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम देख कर काफ़ी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों पर भी नजर रखें। अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दो-तीन घंटे अवश्य निकालें। ऐसा करने से बच्चे शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति जागरूक होंगे और प्रतिभावान व अनुशासित बनेंगे साथ ही साथ उनके बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार का भी समावेश होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्या सोनाली शर्मा ने कही कि यह विद्यालय सिर्फ बच्चों के अच्छे पढ़ाई ही नहीं बल्कि अनुशासन व संस्कार भी सिखाता है। यही कारण है कि यह विद्यालय अन्य सभी से अलग है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी सभी बच्चों को आगे बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। इस परीक्षा में पूरे विद्यालय में प्रिशा नारायण प्रथम शिवांश रंजन ने द्वितीय एवम् आन्या कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी, आकृति कुमारी,पूजा कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












