DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi Unlock 5.0: Gyms, banquet halls, hotels to open from Today – check what’s open in Delhi

आज से राजधानी दिल्ली में अनलॉक 5 की तहत खुल जाएंगे जिम और योग संस्थान
delhi-lockdown

आज से राजधानी दिल्ली में अनलॉक 5 की तहत खुल जाएंगे जिम और योग संस्थान

राजधानी दिल्ली में आज से अनलॉक 5 के तहत कई तरह की छूट दी गई हैं। डीडीएमए ने जिम, फिटनेस सेंटर, योग केंद्र और योग इंस्टीट्यूट भी क्षमता से 50 फीसदी लोगों की अधिकतम मौजूदगी की शर्त के साथ खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी संचालकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए जिला उपायुक्तों ने विशेष टीमें गठित की हैं, वहीं पुलिस भी रैंडम जांच करेगी। अगर कहीं कोविड नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

किन्हें मिली छूट:

Digital Women Trust
  • बैक्वेट हॉल, शादी-समारोह स्थल, होटल खुलेंगे।
  • फिटनेस सेंटर, जिम, योगा इंस्टीट्यूट खुलेगा।
  • बार खुलेंगे। 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक। 
  • पार्को को खोला जाएगा। योग करने की इजाजत भी होगी।
  • धार्मिक स्थल खुलेंगे, श्रद्धालुओं के जाने की इजाजत अब भी नहीं होगी ।
  • रेस्तरां 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुलेगा। 
  • शादी-समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही अनलॉक-5 में भी शामिल हो सकेंगे।
  • दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलती रहेगी।
  • ऑटो-कैब, बैट्री रिक्शा, फटफट सेवा में अधिकतम 2 यात्री ही बैठ कर यात्रा करेंगे। 

क्या क्या रहेंगे बंद :

  • सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान। अनलॉइन पढ़ाई जारी रखी रहेगी। 
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन। 
  • स्विमिंग पूल बंद रहेंगी। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को छूट दी गई है। 
  • स्टेडियम, स्पोट्स कॉम्प्लेक्स आम लोगों के लिए बंद रहेगा। खिलाडिय़ों को छूट।
  • इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेगा। 
  • सिनेमा हॉल, थियेटर, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। 
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़