DW Samachar – Header
BREAKING

झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी महिला, प्रेमी ने कर दी हत्या

नई दिल्ली, 25 जून। पैसों के लिए कई लोगों की हत्या होते सुना गया है लेकिन यही पैसा जब प्रेम के नाम पर मांगा जाए और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाए तो क्या होगा? क्या पैसे के लिए ही प्यार एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। … Read more

DW_1200x768
Delhi Murder: Came to Delhi from Shahjahanpur… murdered on the pretext of meeting girlfriend
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 25 जून। पैसों के लिए कई लोगों की हत्या होते सुना गया है लेकिन यही पैसा जब प्रेम के नाम पर मांगा जाए और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाए तो क्या होगा? क्या पैसे के लिए ही प्यार एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल्ली आया और हत्या कर फरार हो गया। द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी अजय कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल व घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाद में महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। इस कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह मोहन गार्डन स्थित एक पार्क में महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और महिला की पहचान के बाद पता चला कि महिला एक सप्ताह पूर्व ही शाहजहांपुर से अपने एक रिश्तेदार के पास दिल्ली आई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज लिया। जिसके बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल स्टाफ को दी गई। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम को सौंपी गई। टीम ने छानबीन शुरू की। टेक्निल सर्विलांस व स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अजय के बारे में पता चला।

Digital Women Trust

इसके बाद दिल्ली व उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का मोबाइल भी आरोपी के पास से बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी अजय कुमार ने बताया कि वह शाहजहांपुर में रिक्शा चलाता है। महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था। बाद में महिला उससे पैसे की मांग करने लगी और नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी बीच आरोपी को पता चला कि महिला दिल्ली जा रही है। इसके बाद उसने दिल्ली में उसकी हत्या करने की योजना बनाई। महिला के दिल्ली पहुंचने के बाद वह भी यहां आ गया। 22 जून को उसने महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़