DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ केजरीवाल का पुतला फूंकने के अलावा और भी बहुत कुछ हुआ

दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से काफी हलचल है। हलचल सिंगापुर जाने की तो हलचल बिजली में बढ़ी दरों की भी। साथ ही आवाज उठ रही है पानी के डेवलपमेंट चार्ज के बढ़ाये जाने की भी। यह दिल्ली सरकार के इर्दगिर्द होने वाली हलचल है। मानसून सत्र चलने पर बवाल अलग ही … Read more

Delhi BJP holds protests over power charge
Delhi BJP holds protests over power charge – Image Via Twitter
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से काफी हलचल है। हलचल सिंगापुर जाने की तो हलचल बिजली में बढ़ी दरों की भी। साथ ही आवाज उठ रही है पानी के डेवलपमेंट चार्ज के बढ़ाये जाने की भी। यह दिल्ली सरकार के इर्दगिर्द होने वाली हलचल है। मानसून सत्र चलने पर बवाल अलग ही है। महंगाई को लेकर भाजपा को भरपूर घेरने की कोशिश राहुल गांधी एंड कंपनी की है। इसी बीच केजरीवाल को बढ़ी बिजली की दरों को लेकर दिल्ली भाजपा ने घेरना शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में दिल्ली में बिजली के बढ़ी दरों को कम करने के लिए प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के सभी प्रमुख चौराहों पर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली की बढ़े दरों में इजाफा को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और नाराज कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला भी फूंका।

Digital Women Trust

दिन भर चले इस तमाशे के बाद शाम को अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पहुँच गई उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास। वहां एक मेमोरेंडम सौंपी गई जिसमें बिजली की बढ़ी दरों और पानी डिवेलपमेंट चार्ज की बढ़ी कीमतों पर हस्तक्षेप करने के लिए गुहार लगाई गई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के अनुसार उन्हें आश्वासन दी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार इस बात को लेकर केंद्र सरकार और केजरीवाल सरकार एक-दूसरे के मुखर हैं कि सिंगापुर जाना है या नहीं।

केजरीवाल सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री को सिंगापुर में होने वाली सम्मेलन में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को पेश करने के लिए बुलावा आया है। जिसके लिए केजरीवाल केंद्र सरकार से अनुमति लेने लगे लेकिन उन्हें अभी तक दिया नहीं गया है। जिसके बाद पहले तो आम आदमी पार्टी के सभी राज्यसभा सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और फिर जब बात नहीं बनी तो आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगा दिया है कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल से डर गई हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि कही केजरीवाल सिंगापुर पहुँच गए तो वे मोदी सरकार की नाकामियों की पोल न खोल दें।

हालांकि भाजपा ने आज अपने विरोध प्रदर्शन में इस बात का जवाब भी दिया। भाजपा का पक्ष है कि सिंगापुर में इब सम्मेलन होने वाला है वह विभिन्न शहरों से आये महापौरों का है। दिल्ली में कोई महापौर फिलहाल है नहीं और केजरीवाल के पास ना कोई विभाग है और ना कोई मंत्रालय तो किस आधार पर केजरीवाल सिंगापुर जाने की जिद कर रहे हैं। उन्हें विदेशी टूर पर जाने की जगह झुग्गिझोपड़ियो में रहने वालों की समस्या को समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए। अब इसका क्या परिणाम होता है यह वक़्त बताएगा। फिलहाल भाजपा कल एक बार फिर से केजरिवासल सरकार को सतेंद्र जैन के नाम पर घेरने जा रही है। इस बार दिल्ली भाजपा युवा मॉर्चा की पूरी टीम होगी जो कल सीएम आवास के बाहर प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़