DW Samachar – Header
BREAKING

Cricket News: एक ही दिन में तीन महान क्रिकेटरों ने कर दिया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

क्रिकेट इतिहास में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब एक ही दिन दो या दो से अधिक सदी के महान क्रिकेटर्स होंगे जिन्होंने सन्यास लिया हो। आज ऐसा ही दिन था जब दो अलग-अलग देशों के तीन क्रिकेटर्स ने एक साथ सन्यास लेने का ऐलान कर दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच जैसे … Read more

Ben Stokes, Denesh Ramdin and Lendl Simmons Announce Retirement From International Cricket

क्रिकेट इतिहास में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब एक ही दिन दो या दो से अधिक सदी के महान क्रिकेटर्स होंगे जिन्होंने सन्यास लिया हो। आज ऐसा ही दिन था जब दो अलग-अलग देशों के तीन क्रिकेटर्स ने एक साथ सन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच जैसे ही सीरीज खत्म हुई तो इंग्लैंड के फैंस को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बने बेन स्टोक्स ने ना सिर्फ अपनी टीम बल्कि फैन्स को भी हैरान किया। कुछ दिन पहले ही बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी, उनकी अगुवाई में टीम जीत रही थी। इधर वनडे में भी वह एक बड़े प्लेयर हैं, लेकिन अचानक वनडे से संन्यास का फैसला सबकी उम्मीद से परे थे। स्टोक्स के इस फैसले के बाद चारों तरफ चर्चाएं शुरु हो गई थी। हालांकि इसके पीछे भारत के साथ खत्म हुई सीरीज में उनका खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है।

Digital Women Trust

बेन स्टोक्स ने अपने पूर्व कप्तान ईयोन मॉर्गन की पदचिन्हों पर चलते हुए खराब फॉर्म होने के बाद बिना किसी को बताए तुरंत सन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है। इंग्लैंड के इस हरफनमौला खिलाड़ी के सन्यास को लेकर अभी लोग स्तब्ध में थे ही कि वेस्टइंडीज के दो प्लेयर्स लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन ने भी क्रिकेट से सन्यास लेकर सबको हैरानी में डाल दिया।
बात अगर बेन स्टोक्स की करें तो उन्होंने कुल 104 वनडे मैच खेले, इसमें 2919 रन और 3 शतक शामिल हैं। बेन स्टोक्स का औसत करीब 40 का है, जबकि वह 74 विकेट भी ले चुके हैं। बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास के बयान में लिखा है कि आज के वक्त में तीनों फॉर्मेट खेलना संभव नहीं है।

जबकि भारत को अभी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ही वनडे-टी20 सीरीज़ खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही दो बड़े सितारों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेंडल सिमंस जो कि वेस्टइंडीज़ के स्टार बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की बात कही।

लेंडल सिमंस ने कुल 68 वनडे में 1958 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 31.58 का रहा। लेंडल सिमंस ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना दम दिखाया। आईपीएल में सिमंस के नाम 29 मैच में 1079 रन हैं। लेंडल सिमंस के अलावा दिनेश रामदीन ने भी संन्यास का ऐलान किया है।

37 साल के दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज़ के लिए 74 टेस्ट, 139 वनडे और 71 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें 2898 टेस्ट रन, 2200 वनडे रन और 636 टी-20 रन शामिल हैं. दिनेश रामदीन लंबे वक्त तक वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर रहे, सभी फॉर्मेट में उनके नाम 400 से अधिक कैच हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़