
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
स्मृति मंधाना को शायद यह मैच बेहद यादगार मैचों की लिस्ट में जुड़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सामने पाकिस्तान की टीम हो और नाबाद तूफानी अर्धशतक लगाकर मैच जीता दें तो इससे ज्यादा यादगार पल होने के लिए कोई दूसरा कारण नहीं हो सकता। कुछ ऐसा ही हुआ स्मृति मंधाना के साथ भी। मैच से बाधित मैच में स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 बॉल में 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इनिंग में स्मृति ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। लंबे वक्त से एक बड़ी पारी का इंतज़ार कर रही स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के बॉलर्स पर जमकर कहर ढाया।
कॉमन वेल्थ गेम्स में अपना पहला मैच हारकर एक-दूसरे के आमने सामने उतरी भारत-पाकिस्तान के लिए यह मैच काफी अहम था। पाकिस्तान की कप्तान मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। मुनीबा अली ने जरूर 32 रनों की पारी खेली लेकीन उनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। पूरी टीम 18 ओवर में 99 रनों का स्कोर पर आल आउट हो गई।
100 रनों का टारगेट मिलने के बाद भारत की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधना ने भारत को तेज 6 ओवर में 61 रन बनाकर तेज शुरुवात दी। फिर भारत की महिला टीम ने 11.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए। स्मृति ने ही विनिंग सिक्स लगाकर मैच को खत्म किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की यह पहली जीत है। इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. भारत के दो प्वाइंट हैं, लेकिन उसका नेट-रनरेट काफी ज्यादा है. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं और वह ग्रुप में सबसे नीचे है। भारत की तरफ से स्नेह राणा, राधा यादव को 2-2 विकेट मिले जबकि रेणुका-मेघना और शेफाली को 1-1 विकेट मिला।
पाकिस्तान का इस मैच में कितना बुरा हश्र हुआ, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने अपने आखिरी पांच विकेट 3 रनों के भीतर गंवा दिए. पाकिस्तान का छठा विकेट 96 के स्कोर पर गिरा और 99 पर टीम ऑलआउट हो गई। उसके 6 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू गई।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












