DW Samachar – Header
BREAKING

भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह आज, श्रीनगर में विपक्षी दलों के साथ एक मंच पर कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

145 दिन पहले दक्षिण के राज्य कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची । जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया। यात्रा का आज … Read more

IMG-20230130-WA0069
Curtains to Come Down on Bharat Jodo Yatra Today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

145 दिन पहले दक्षिण के राज्य कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची । जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया। यात्रा का आज औपचारिक समापन होने जा रहा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि आज घाटी का मौसम बेहद ही खराब है, बर्फबारी और बूंदाबांदी भी हो रही है। ‌

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज विधिवत समापन होने जा रहा है। हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर यात्रा समाप्त कर दी थी। आज श्रीनगर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। श्रीनगर भारी बर्फबारी हो रही है। कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ पदर्शन भी करेगी । भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता श्रीनगर में मौजूद हैं। कांग्रेस ने टीएमसी जेडीयू शिवसेना, टीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस को आमंत्रित किया है। साथ ही कांग्रेस ने सपा, बसपा, डीएमके, भाकपा, सीपीएम, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, पीडीपी, राकांपा, एमडीएमके, आदि को न्योता भेजा गया है।

Digital Women Trust
Curtains to Come Down on Bharat Jodo Yatra Today

वहीं एआईएडीएमके, जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी नवीन पटनायक की बीजेडी, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम यह दल इस समापन समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि इस समय घाटी में बर्फबारी और बारिश भी हो रही है। राहुल गांधी लगातर कह रहे हैं कि यह यात्रा देश को एकजुट करने के लिए है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे यात्रा के आखिरी दिन कितनी पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस के मंच पर लाने तक कामयाब होंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है। उन्होंने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव बताया।

राहुल गांधी ने यात्रा को लेकर कहा कि मैं लाखों लोगों से मिला, उनसे बात की। मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं इसका अनुभव आपको बता सकूं। इस यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना था। यह यात्रा देशभर में फैली हिंसा और नफरत के खिलाफ थी। हमें इसके प्रति लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हमें भारत के लोगों का लचीलापन, उनकी ताकत, प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिली। राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी का सर्दियों में टीशर्ट पहनना भी खूब सुर्खियों में रहा। वहीं कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा। इसके अलावा कांग्रेस ने यात्रा के सुरक्षा का मामला भी उठाया। भारत जोड़ो यात्रा में कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़