DW Samachar – Header
BREAKING

From Uttarakhand to Kashmir and Himachal, it’s snowing all over in India, temp dip

बदला मौसम: कश्मीर-हिमाचल उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में भी बढ़ाई सर्दी, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए
Heavy-snowfall-todays-morning-in-Kashmir

बदला मौसम: कश्मीर-हिमाचल उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में भी बढ़ाई सर्दी, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए

From Uttarakhand to Kashmir and Himachal, it’s snowing all over in India, temp dip
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में भी 2 दिनों से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्से के अलावा पश्चिमी यूपी और एमपी में भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और सीजन का पहला भीषण हिमपात हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हाईवे बंद हो गए हैं। श्रीनगर में पिछली रात के 1.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आज का न्यूनतम तापमान ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि बर्फ की चादर में लिपटे टूरिस्ट स्पॉट्स पर पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नारकंडा में भारी बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी। जो पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने शिमला पहुंचे थे, वे शिमला के मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं, हालांकि ज्यादा बर्फबारी होने के कारण अधिकांश लोग होटल के कमरों में बंद हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली में सुबह से ही सर्दी ज्यादा रही। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस मौसम में सामान्य है।

आज भी बादल छाए हुए हैं, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है।बर्फबारी के कारण राजस्थान में ठंड तेज हो गई है और शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान में आने वाले 3 से 4 दिन तक अच्छी ठंड पड़ेगी। उदयपुर में शीतलहर के चलते 31 जनवरी तक सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। उदयपुर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण फसलों को भी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में पश्चिमी पविक्षोभ सक्रिय होने के कारण यहां भी 48 घंटों का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी में सोमवार को एक बार फिर अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही निचले क्षेत्रों में बारिश वह ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, दयारा बुग्याल, राडी टॉप, हरकीदून, केदारकांठा सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों मे बारिश के साथ शीतलहर बढ़ गई है। जिससे समूचे जनपद में कड़ाके की ठंड में इजाफा हो गया है। जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बढ़ती ठंड से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी में भारी बारिश की संभावना है। संभावित बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़