DW Samachar – Header
BREAKING

Ahead of Budget Session, govt convenes all-party meeting today

Budget 2023: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, 6 अप्रैल तक चलेगा यह सत्र
All-party meeting ahead of Parliament\'s Budget Session

Budget 2023: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, 6 अप्रैल तक चलेगा यह सत्र

Ahead of Budget Session, govt convenes all-party meeting today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कल सोमवार यानी 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र आरंभ होने वाला है। इससे एक दिन पहले आज सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की कार्रवाई का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बुलाई है।

दरअसल में, संसद के हर सत्र से पहले केंद्र सरकार के द्वारा इस तरह की बैठक आयोजित होती रही है। इस बैठक में विपक्षी दल उन मुद्दों को रख सकते हैं, जिनपर वह इस सत्र में चर्चा चाहते हैं। 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि परंपरागत रूप से होने वाली यह बैठक 30 जनवरी को संसद एनेक्सी भवन में दोपहर में आयोजित होने वाली है। इसके अलावा फ्लोर सहयोग की रणनीति बनाने के लिए 30 जनवरी की दोपहर एनडीए फ्लोर के नेताओं की एक बैठक भी होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के दौरान सरकार संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगेगी। इसके अलावा विपक्षी दलों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे उन मुद्दों का उल्लेख करें जो वे सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं।

Digital Women Trust

13 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र:

बता दें कि वर्ष 2023 का बजट सत्र दो हिस्सो में होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।
बजट का पहला हिस्सा 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा भाग 13 मार्च को अवकाश के बाद 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 27 बैठकें होंगी जिनमें विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान अन्य विधायी व्यवसाय भी सरकार के द्वारा उठाए जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़