शुक्र, अप्रैल 17, 2026

COVID19: Odisha Government issues New guidelines amid Covid surge

ओडिसा सरकार राज्यों में कोरोना के दोबारा बढ़ते संक्रमण पर हुई सतर्क

ओडिशा सरकार देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य में नए दिशानिर्देश लागू किए हैं।
राज्य सरकार यह संदेश राज्य में लाउडस्पीकर और घोषणाओं के माध्यम से सार्वजनिक जागरूकता के रूप में सभी बाजारों, हाट और अन्य स्थानों पर फैलायेगी।
राज्य सरकार की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड-19 लक्षणों के साथ पाए गए किसी भी व्यक्ति के बारे में तुरंत पास के स्वास्थ्य संस्थान को सूचित किया जाएगा और स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि लोग बुनियादी सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना, न्यूनतम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करना जैसे नियमों का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। 
नए दिशानिर्देशों के तहत जिला प्रशासन और पुलिस जांच करेगी और कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो, जैसे कि मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कार्य स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाए रखना।
बता दें की वर्तमान में ओडिशा में 562 सक्रिय मामले हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News