कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा निर्देश, 30 जून तक रखें राज्य में पाबंदियां लागू

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। साथ हीं संक्रमण दर भी काफी कम हो गया है और राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए 1 जून से कर्फ्यू हटाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ऐतिहात के तौर पर राज्य सरकारों से कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू मौजूदा राष्ट्रव्यापी दिशानिर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फिलहाल कंटेनमेंट और अन्य उपायों के सख्त कार्यान्वयन से देश में नए और सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आई है।
इसके बावजूद, वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू रखा जाए और साथ हीं राज्यों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक मामले हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















