शुक्र, अप्रैल 17, 2026

COVI19: Paris goes into month-long lockdown

कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद पेरिस में एक बार फिर से 1 महीने का लॉकडाउन

COVI19 Paris goes into month-long lockdown
COVI19 Paris goes into month-long lockdown

दुनिया के कई देशों में अब एक बार फिर से कोरोना वायरस के प्रसार में वृद्धि देखी जा रही है। इससे प्रभावित हुए कई देशों ने फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके मद्देनजर फ्रांस ने राजधानी पेरिस और अन्य क्षेत्रों में अब दौबारा एक महीने के लिए सीमित लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूल और आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी।
यह जानकारी फ्रांसीसी मीडिया के हवाले से सामने आई है।
बता दें कि पिछले महीने फरवरी में भी फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक लॉकडाउन लगाया गया था। फ्रांस में नवंबर 2020 के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी थी। फ्रांस में बुधवार को 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 241 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस कोरोना प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News