DW Samachar – Header
BREAKING

Conman Sukesh Chandrashekhar: एक ऐसा ठग जिसके चक्कर में पहले जैकलीन फंसी और सब 82 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आ गए हैं

रोहिणी की जेल नंबर 10, वार्ड नंबर 3 का बैरक नंबर 204 में इस वक्त एक अपराधी बन्द है नाम है सुकेश चंद्रशेखर। सोशल मीडिया पर महाठग की संज्ञा उसको दी जा चुकी है और उसका कारण है उसके द्वारा किये जा रहे कार्य। अभिनेत्री जैकलीन और सुकेश को लेकर भी कुछ समय पहले खूब … Read more

Conman Sukesh Chandrashekhar Bribed 81 Delhi Jail Staff
Conman Sukesh Chandrashekhar
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रोहिणी की जेल नंबर 10, वार्ड नंबर 3 का बैरक नंबर 204 में इस वक्त एक अपराधी बन्द है नाम है सुकेश चंद्रशेखर। सोशल मीडिया पर महाठग की संज्ञा उसको दी जा चुकी है और उसका कारण है उसके द्वारा किये जा रहे कार्य। अभिनेत्री जैकलीन और सुकेश को लेकर भी कुछ समय पहले खूब बवाल काटा गया था अब इसका नया कारनामा सामने आया है। जेल हो यस घर इसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इसने जेल में भी घर वाली सुविधा उठाने के लिए अपनी सेटिंग बना रखी है। कुछ ऐसी ही सेटिंग रोहिणी के जेल में भी कर रखा था जिसका भंडा आज फुट गया।

जब यह मामला सामने आया तो दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने तलाशना और मामले की छानबिन की जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी। साथ ही पता चला कि सुकेश अलग से बैरक उपलब्ध करवाने और जेल में मोबाइल फोन यूज करने समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये अफसरों को देता था। इस मामले के बाद रोहिणी जेल के 82 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जेल स्टाफ पर आरोप है कि ये लोग सुकेश चंद्र शेखर से करीब 1.5 करोड़ रुपये प्रतिमाह रिश्वत के तौर पर लेते थे।

Digital Women Trust

बता दें कि फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ अमीर लोगों को ठगने के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर इस दौरान उसे किसी न किसी तरीके से मदद देने के आरोप में 7 जेल कर्मियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहकर 200 करोड़ रुपए की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। सुकेश ने जेल से ही गृह मंत्रालय का अफसर बनकर ठगी की थी। उसने आवाज बदलकर लोगों को झांसे में लिया था।

हाल ही में जब सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ में बंद था तब भी उसे जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते पकड़ा गया है। सुकेश जेल के बाहर मैसेज भिजवाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी तिहाड़ जेल के नर्सिंग स्टाफ को एक लेटर देकर बाहर भेज रहा था। जब म सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक किया गया तो पता चला कि जेल के अस्पताल में कॉन्क्ट्रेट पर काम करने आई एक नर्सिंग स्टाफ से सुकेश बात कर रहा है और उसे अपना एक लैटर दे रहा है। लैटर नर्सिंग स्टाफ को सुकेश के किसी जानकार को बाहर जाकर देना था। सुकेश कभी भूख हड़ताल तो कभी सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करके तिहाड़ अधिकारियों के नाक में दम करता रहता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़