DW Samachar – Header
BREAKING

China’s Covid protests: Protests erupt across China in unprecedented challenge to Jinping’s zero-Covid policy

China's Covid protests Protests erupt across China in unprecedented challenge to Jinping’s zero-Covid policy
China's Covid protests Protests erupt across China in unprecedented challenge to Jinping’s zero-Covid policy

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद लगाए गए प्रतिबंधों से गुस्साए लोगों ने शी जिनपिंग सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चीन में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। ‌ इसे लेकर चीनी नागरिकों को गुस्सा भड़क गया है। ‌चीन में एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफा मांग रहे हैं। शंघाई में शनिवार रात से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। चीन में लगातार चौथे दिन रविवार, 27 नवंबर को 40 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। 24 नवंबर को 31,454 नए केस मिले थे। 26 अक्टूबर को 35,183 नए मामले सामने आए थे। चीन में अब एक्टिव केस का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सड़कों पर बैनर लेकर खड़े हैं। बैनर पर लिखा है- नीड ह्यूमन राइड, नीड फ्रीडम यानी हमें मानव अधिकार और आजादी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘कम्युनिस्ट पार्टी हटाओ’ और ‘कम्युनिस्ट पार्टी, पद छोड़ो’ के नारे लगाए। लोगों का गुस्सा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर भी फूटा। ‘शी जिनपिंग, पद छोड़ो’ के नारे भी लोगों के द्वारा लगाए गए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़