
कार्लोस अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता। लंदन के सेंटर कोर्ट में हुए फाइनल में उन्होंने 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया। सेंटर कोर्ट में 2 घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में अल्कारेज ने जोकोविच को सीधे सेट्स में 6-2, 6-2, 7-6 से हराया। अल्कारेज ने 2023 में भी विंबलडन खिताब जीता था। यहां भी फाइनल में उनके सामने नोवाक जोकोविच ही थे। 2022 अल्कारेज का साल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहली बार 31वीं वरीयता ले कर उतरे। वह तीसरे ही राउंड में हार गए, लेकिन मियामी, मैड्रिड, रियो और कोंडे गोडो ओपन मिलाकर चार एटीपी खिताब जीते। इसी साल यूएस ओपन फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-5 कास्पर रूड को 4-6, 6-2, 7-6, 6-3 के अंतर से हराया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता। साल का अंत उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 बनकर किया और 2023 में भी इसी फॉर्म को जारी रख विंबलडन फाइनल भी जीता। अल्कारेज ने इस साल एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता था।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












