DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली- नोएडा ब्लू लाइन मेट्रो रहेगी बाधित, मेट्रो ब्लू लाइन की केबल तार चुरा ले गए चोर

दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो आज लेट चलने वाली है,और इसका कारण बेहद हीं अटपटा है। दरअसल दिल्ली-नोएडा की सबसे बिजी ब्लू लाइन पर केबल चोरी हो गई है, और इसकी वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर देखने को मिल रहा है। ब्लू लाइन मेट्रो आज देरी से चल रही है। … Read more

Unlock 4.0: Delhi Metro Resumes Today
Unlock 4.0: Delhi Metro Resumes Today
Brace for delays as Delhi Metro’s Blue Line services hit due to cable theft; key details

दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो आज लेट चलने वाली है,और इसका कारण बेहद हीं अटपटा है। दरअसल दिल्ली-नोएडा की सबसे बिजी ब्लू लाइन पर केबल चोरी हो गई है, और इसकी वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर देखने को मिल रहा है। ब्लू लाइन मेट्रो आज देरी से चल रही है। ये सबसे बिजी मानी जाने वाली लाइन है।

बता दें कि मेट्रो के केबल की चोरी की घटना द्वारका से वैशाली/नोएडा लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच रात के वक्त हुई है, जब मेट्रो सेवा समाप्त हो चुकी थी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा। शायद यह समय आज पूरा दिन भी हो सकता है।

Digital Women Trust

मालूम हो कि यह घटना पहली बार नहीं है। इससे कुछ महीने पहले अगस्त महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। तब रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना हुई थी। उस वक्त झिलमिल से मानसरोवर पार्क के बीच मेट्रो कॉरिडोर पर सिग्नल का केबल चोरी हुआ था। इस वजह से दिलशाद गार्डन से शहादरा तक का रूट प्रभावित रहा था।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़