शुक्र, अप्रैल 17, 2026

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 2024 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का जारी किया कैलेंडर, जानिए कौन परीक्षा कब होगी

BPSC exam calendar 2024-25 out on bpsc.bih.nic.in, check TRE, CCE, other dates
BPSC exam calendar 2024-25 out on bpsc.bih.nic.in, check TRE, CCE, other dates

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी (BPSC) ने साल 2024 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी किए गए कैलेंडर (BPSC Exam Calendar 2024) के मुताबिक आयोग अब हर साल 24 अगस्त को TRE यानी टीचर्स रिक्रूटमेंट एग्जाम कंडक्ट करेगा। इस एग्जाम का रिजल्ट 24 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीपीएससी 69वां कंबाइंड कॉम्पिटिटिव Mains एग्जाम 3 जनवरी से 21 जनवरी के बीच होना है। कैलेंडर के मुताबिक 69वीं पीटी की मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से किया जाएगा और ये परीक्षा 21 जनवरी तक चलेगी। जबकि इसके नतीजे 31 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। वहीं, इंटरव्यू का आयोजन 17 से 28 अगस्त तक किया जाएगा, जिसके नतीजे 31 अगस्त 2024 तक घोषित कर दिए जाएंगे।

आयोग 16 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के इंटरव्यू राउंड का आयोजन करेगा। जबकि रिजल्ट की घोषणा 31 जनवरी 2024 को की जाएगी। इसी तरह असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू भी इसी महीने में 16 से 19 जनवरी क आयोजित किया जाना है और रिजल्ट 31 जनवरी को ही घोषित कर दिए जाएंगे। बीपीएससी दोनों में बची शिक्षक भर्ती की रिक्तियों को तीसरे चरण में निकालेगा। इसकी संख्या भी लगभग 50 हजार हो सकती है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के अलावा आयोग प्रधान शिक्षक पद पर 40 हजार से ज्यादा (कुल 40506) रिक्तियां और उपविभागीय कृषि अधिकारी एवं समकक्ष/ सहायक निदेशक कृषि इंजीनियरिंग/सहायक निदेशक पौध संरक्षण/ प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 981 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि अभी इनकी परीक्षा तारीख तय नहीं हुई है। परीक्षा से उचित समय पहले शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स भर्ती परीक्षाओं की पूरी लिस्ट BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेभीषण विमान हादसा: जापान में विनाशकारी भूकंप के बाद आज एक और बड़ा हादसा, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग, 300 से अधिक यात्री थे सवार

यह भी पढ़े10 राज्यों में ट्रक-बस और टेंपो चालकों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सब्जियां, फल, दूध आदि जरूरी सामान प्रभावित, यात्री परेशान

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News